सिंगरौली, 16 सितम्बर 2026 ।। सिंगरौली में कलेक्टर गौरव बैनल ने औद्योगिक कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि विस्थापितों से जुड़े मामलों, मुआवजा भुगतान और रोजगार के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जिले में औद्योगिक कंपनियों से संबंधित लंबित प्रकरणों और शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित हितग्राहियों से संपर्क कर सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय में समाधान करें।
Also Read
विस्थापितों पर विशेष फोकस
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि
- विस्थापितों को मुआवजा और अन्य लाभ शासन के मापदंडों के अनुसार दिए जाएं
- केवल भत्ते तक सीमित न रखकर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएं
- जरूरत अनुसार कौशल प्रशिक्षण (Skill Training) दिया जाए
महिला रोजगार पर जोर
औद्योगिक कंपनियों को निर्देश
- महिला कार्यबल की भागीदारी बढ़ाएं
- रोजगार में महिलाओं को प्राथमिकता दें
लंबित भत्ता भुगतान पर निर्देश
- पात्र विस्थापितों का भत्ता तुरंत जारी किया जाए
- जिन मामलों में दस्तावेज अधूरे हैं
हितग्राहियों से संपर्क कर जल्द पूर्ति कराई जाए
पर्यावरणीय समस्याओं की समीक्षा
कलेक्टर ने
- ओबी डंपिंग
- दूषित जल रिसाव
- अन्य पर्यावरणीय शिकायतों
की समीक्षा करते हुए तहसीलदारों को स्थल निरीक्षण कर, वास्तविक स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए।
लापरवाही पर चेतावनी
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा
- प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
- शिकायतों का तथ्यात्मक समाधान अनिवार्य है




