सिंगरौली। कलेक्ट्रेट परिसर में माली का कार्य करने वाले मजदूरों का आरोप है कि वे वर्ष 2021 से कलेक्ट्रेट परिसर में काम कर रहे हैं। लेकिन इतने वर्षों बाद भी उन्हें महज 5 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उन्हें आश्वासन दिया गया था कि कलेक्ट्रेट में माली का कार्य करने के लिए निर्धारित ठेका दर के अनुसार मजदूरी दिलाई जाएगी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अभी तक कथित तौर पर महज 5 हजार रुपये प्रतिमाह मिल रहा है। मजदूरों का कहना है कि लगातार कई वर्षों तक काम करने के बावजूद उनकी मजदूरी में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि, मामले में संबंधित ठेकेदार का पक्ष सामने आना बाकी है। शिकायत कर्ताओं ने खबर के माध्यम से कलेक्टर सिंगरौली से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग कि है की उन्हें निर्धारित ठेका दर के अनुसार मजदूरी दिलाई जाए।




