Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में गीता महोत्सव की गूंज, युवाओं में बढ़ रहा आध्यात्मिक उत्साह

Om Prakash Shah

Author | Updated: 29 Nov 2025, 04:00 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले में आगामी राष्ट्रीय गीत महोत्सव के तहत आयोजित ऑनलाइन गीता ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर छात्रों और युवाओं में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश कुमार गोमे के मार्गदर्शन में प्रेरक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देने लगा है।

जिला पंचायत के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अवनीश पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.बी. सिंह और लीड कॉलेज प्राचार्य श्री एम.यू. सिद्दीकी द्वारा विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों से सीधा संवाद कर उन्हें गीता महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उक्त पहल से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति नया जोश और जिज्ञासा देखने को मिल रही है।आगामी 1 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले जिला एवं जनपद स्तरीय कार्यक्रमों में भारी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। जिला स्तर पर 1100 और ब्लॉक स्तर पर 500–500 प्रतिभागी सामूहिक गीता पाठ करेंगे, जो जिले में एक अनोखा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल बनाएगा। उक्त अभियान न सिर्फ प्रतियोगिता में भागीदारी बढ़ा रहा है, बल्कि युवाओं को आत्मविकास, सकारात्मक सोच और भारतीय ज्ञान परंपरा से भी जोड़ रहा है—जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886