खनिज विभाग की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

By: Om Prakash Shah

On: Tuesday, April 28, 2026 1:07 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना वैध अभिवहन पास रेत ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस चौकी जयंत में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

जिले मे अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। जांच के दौरान बिना अभिवहन पास रेत ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त कर लिया गया। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के निर्देशन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा की टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक MP66ZD8068 को रोका, जहां दस्तावेज जांच में अनियमितता सामने आई। इसके बाद टीम ने तत्काल वाहन को जब्त कर पुलिस चौकी जयंत में खड़ा करा दिया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित वाहन के खिलाफ खनिज नियमों के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More