सासन पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में नाबालिग बालिका सकुशल बरामद।

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, March 25, 2026 7:30 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली जिले की सासन चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जिले की सासन चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को एक फरियादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी सासन उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई और बालिका की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न स्थानों पर तलाश की और अंततः ग्राम सरई से नाबालिग बालिका को उसी दिन सकुशल दस्तयाब कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के साथ सहायक उपनिरीक्षक विजय अग्निहोत्री, लेखचंद्र, प्रधान आरक्षक हेमराज पटेल, आरक्षक संतोष साकेत, राजकुमार एवं सहजानंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More