नवानगर पुलिस की तत्परता से 2 घंटे में डेढ़ साल की गुमशुदा बालिका सकुशल बरामद।

By: Om Prakash Shah

On: Tuesday, March 17, 2026 1:17 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। नवानगर थाना पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से डेढ़ वर्ष की गुमशुदा बालिका को महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। घटना ने जहां परिजनों की चिंता बढ़ा दी थी, वहीं पुलिस की तत्परता ने राहत पहुंचाई।

जानकारी के अनुसार, रात्रि करीब 12:10 बजे डायल 112 के माध्यम से बालिका के गुम होने की सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी अनिल पटेल अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि बालिका की मां शिवकुमारी दोपहर में जंगल लकड़ी लेने गई थीं और बच्ची को घर पर परिजनों के पास छोड़ गई थीं। लौटने पर बच्ची नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

नवानगर पुलिस ने सूझबूझ से पूछताछ करते हुए जल्द ही पता लगा लिया कि बालिका की मामी उसे बिना बताए अपने मायके ले गई थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर रात करीब 2 बजे बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More