सिंगरौली में परिवहन विभाग की कार्रवाई,कबाड़ से लदी पिकअप और ओवरलोड स्कूल वैन जप्त।

By: Om Prakash Shah

On: Monday, March 16, 2026 2:05 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान दो अलग-अलग मामलों में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई।चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन में मेटल कबाड़ खतरनाक तरीके से लदा हुआ पाया गया, जिससे सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। चेक-पॉइंट टीम ने वाहन को रोककर जप्त कर लिया और आरटीओ कार्यालय भेज दिया। इस दौरान चालक द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास भी किया गया, लेकिन टीम ने स्थिति संभालते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया।

जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले दो वाहनों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन में मेटल कबाड़ खतरनाक तरीके से लदा हुआ मिला, जो सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों के लिए बड़ा खतरा बन सकता था। परिवहन विभाग की टीम ने वाहन को रोककर जप्त कर लिया और आरटीओ कार्यालय भेज दिया। इस दौरान चालक द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने की कोशिश भी की गई, लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं बंधौरा पुलिस चौकी के पास एक स्कूल वैन में क्षमता से कई गुना अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। जांच में सामने आया कि लगभग 8 बच्चों की क्षमता वाली वैन में करीब 25 बच्चों को ठूंसकर बैठाया गया था। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए परिवहन विभाग ने वाहन को तत्काल जप्त कर लिया।

कार्रवाई के बाद परिवहन विभाग की टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी बच्चों को शासकीय वाहन से सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया और अभिभावकों को सुपुर्द किया। जांच में यह भी पाया गया कि स्कूल वैन बिना फिटनेस, बीमा, पीयूसी और पैनिक बटन जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं के संचालित हो रही थी।

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More