Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

एनटीपीसी विंध्याचल में स्टेशन स्तरीय पीसी कन्वेंशन–2025 का सफल आयोजन

Om Prakash Shah

Author | Updated: 20 Jan 2026, 05:13 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्कल (पीसी) कन्वेंशन–2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस कन्वेंशन का उद्देश्य कार्यपालकों के बीच ज्ञान-साझाकरण, नवाचार और पेशेवर उत्कृष्टता की संस्कृति को सुदृढ़ करना रहा। उक्त आयोजन परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) श्री संजीब कुमार साहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

एनटीपीसी विंध्याचल में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्कल (पीसी) कन्वेंशन–2025 का आयोजन एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा के साथ किया गया। यह कार्यक्रम केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नवाचार, टीमवर्क और पेशेवर सोच को साझा करने का सशक्त मंच बना। परियोजना प्रमुख श्री संजीब कुमार साहा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कन्वेंशन में विभिन्न विभागों की 18 टीमों ने सहभागिता की। टीमों ने कार्यस्थल से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर समाधान प्रस्तुत किए, जिससे भविष्य में कार्यक्षमता बढ़ाने की नई राहें खुलीं। प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें गुणवत्ता, नवाचार और उपयोगिता को प्रमुख आधार बनाया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम “सस्टेनबिलिटी” को प्रथम, “पहल” को द्वितीय और “निरंतर” को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886