खनिज विभाग की सक्रिय टीम ने ओवरलोड रेत वाहन पकड़ा।

By: Om Prakash Shah

On: Monday, January 12, 2026 12:39 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच के दौरान गनियारी क्षेत्र से एक ओवरलोड डंफर को पकड़ा गया, जो अभिवहन पास में उल्लेखित मात्रा से अधिक रेत का अवैध परिवहन कर रहा था। डंफर को मौके पर ही जब्त कर पुलिस थाना कोतवाली बैढ़न में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

जिले में अवैध रेत कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने गनियारी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अभिवहन पास की शर्तों को ताक पर रखकर रेत ढो रहे एक ओवरलोड डंफर को पकड़ लिया। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन एवं सहायक खनिज अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में डंफर को तत्काल जब्त कर पुलिस थाना कोतवाली बैढ़न में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। प्रकरण में संबंधित वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More