Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में दर्दनाक हादसा: बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो नाबालिगों की मौत।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 10 Jan 2026, 06:56 PM IST | 1 min read
Naudihwa Chowki
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के गोडगवा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक सवार दो नाबालिग पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसे। हादसे में 15 वर्षीय बुद्धिमान और 14 वर्षीय मक्कलू की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही नौडिहवा चौकी पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। मृतक मुरुम के नीचे दबे होने के कारण पुलिस को शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के गोडगवा गांव में शनिवार को सड़क पर दो मासूमों की ज़िंदगी एक पल में खत्म हो गई। तेज रफ्तार बाइक पर सवार बुद्धिमान (15) और मक्कलू (14) पीछे से जा घुसे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे की खबर मिलते ही नौडिहवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मुरुम के नीचे दबे शवों को निकालने में घंटों मेहनत करनी पड़ी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।

पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह बाइक की तेज गति और ट्रैक्टर चालक की लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस अब दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886