Urjanchal Tiger
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली: अवैध रेत खनन पर माड़ा पुलिस का शिकंजा, रेत से लदा हाइवा वाहन जब्त।

सिंगरौली। जिले के थाना माड़ा पुलिस ने अवैध रूप से रेत चोरी कर उसका परिवहन करने वाले एक रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक हाइवा वाहन जब्त किया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 29 Sep 2026, 03:36 PM IST | 1 min read
सिंगरौली: अवैध रेत खनन पर माड़ा पुलिस का शिकंजा, रेत से लदा हाइवा वाहन जब्त।
Share:
Advertisement

माड़ा थाना पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गर्वा नदी से चोरी की रेत ले जा रहे एक हाइवा को धर दबोचा है। पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये की कीमत के 12 चक्का हाइवा वाहन के साथ उसमें लदी 45 हजार रुपये की अवैध बालू (24 घन मीटर) को जब्त किया है।

दरअसल माड़ा थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि रजमिलान गर्वा नदी से एक हाइवा वाहन अवैध रेत लोड कर कोयलखूंथ की ओर आ रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम (प्र.आर. संजीत कोल, प्र.आर. रामसुख यादव, आरक्षक अखिल साहू, धीरज सिंह एवं मनोज रावत) ग्राम रौंदी चौराहा पहुंची। वहां बिना नंबर के हाइवा वाहन को आते देख गवाहों की मदद से रोका गया। चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी चालक ने अपना नाम पुष्पेन्द्र रजक (22 वर्ष), पिता नन्दलाल रजक, निवासी ग्राम शिवपहड़ी, थाना वैढ़न, जिला सिंगरौली (म.प्र.) बताया। वाहन स्वामी के बारे में पूछने पर उसने वाहन मनोज शाह (निवासी सिद्धीखुर्द) का होना बताया। चालक रेत परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने मौके से 24 घन मीटर अवैध रेत (कीमत लगभग ₹45,000) और पुराना 12 चक्का हाइवा वाहन (कीमत लगभग ₹25,00,000) जब्त किया। कुल जप्त मशरूका की कीमत करीब 25 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(5) और 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जाँच मे जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement