Urjanchal Tiger
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली: देवरी-1 में निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन की गुणवत्ता पर सवाल, कलेक्टर से जांच कराने की मांग

सिंगरौली के चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी-1 में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत करीब 13.72 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन लाइब्रेरी सह खेल गृह भवन की निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही भवन की दीवारों में गहरी दरारें दिखाई देने और छत के झुकने की शिकायत सामने आई है।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 29 Sep 2026, 05:04 PM IST | 1 min read
सिंगरौली: देवरी-1 में निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन की गुणवत्ता पर सवाल,कलेक्टर से जांच कराने की मांग
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के चितरंगी तहसील के ग्राम पंचायत देवरी-1 में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 13.72 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन लाइब्रेरी सह खेल गृह भवन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही भवन की दीवारों में दरारें दिखाई देने और छत के झुकने की शिकायत सामने आई है।

मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के युवा नेता संदीप कुमार प्रजापति ने 28 सितंबर को कलेक्टर सिंगरौली को ज्ञापन सौंपकर भवन की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता, वर्क ऑर्डर, निर्माण प्रक्रिया और भुगतान से संबंधित दस्तावेजों की जांच कराने की मांग रखी है।

उन्होंने कहा कि भवन का उपयोग बच्चों और युवाओं के लिए लाइब्रेरी एवं खेल गतिविधियों के रूप में किया जाना है। ऐसे में निर्माण पूरा होने से पहले ही दरारें आना गंभीर विषय है। उन्होंने प्रशासन से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम से भवन का परीक्षण कराने तथा जांच में खामी या अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement