अडानी पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा, बॉयलर में फंसने से मजदूर की मौत

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Tuesday, June 9, 2026 4:21 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधौरा स्थित एक निजी पावर प्लांट (Adani Power Plant) में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्लांट में कार्यरत एक मजदूर बॉयलर में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मजदूर घटनास्थल के आसपास एकत्र हो गए। प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद श्रमिकों के बीच दहशत भी देखी गई।

सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भगदड़ जैसी स्थिति दिखाई दे रहा है। सूत्रों का कहना है कि हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन ने प्लांट के भीतर बाहरी लोगों के प्रवेश प्रतिबंधित कर सुरक्षा के लिए बाउंसरों की तैनाती की गई। इस मामले में पुलिस ने बताया की अडानी पावर प्लांट बंधौरा में झारखण्ड के एक व्यक्ति की बॉयलर में फंसने से मौत हो गई है। इस हादसे के बाद पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों का कहना है कि यदि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता तो ऐसी दुर्घटना से बचा जा सकता था। वहीं हादसे के बाद लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इसके साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि श्रमिकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उनका मानना है कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More