सिंगरौली। आमजन और पुलिस के बीच भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले भर में “जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत पुलिस अधिकारियों ने सीधे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया।
यह कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत एवं उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
Also Read
भकुआर गांव में SP का सीधा संवाद
थाना नवानगर क्षेत्र के ग्राम भकुआर में आयोजित जन चौपाल में पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. स्वयं शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

SP ने खास तौर पर नशे के बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जताई और कहा कि
“नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है”
उन्होंने साफ कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ दिन में भी पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि अपराधों पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके।
हिर्रवाह बस्ती में जनसंवाद
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने बैढ़न थाना क्षेत्र की हिर्रवाह बस्ती में जन चौपाल लगाकर नागरिकों से संवाद किया। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार भी उपस्थित रहे।
यहां नागरिकों को इन विषयों पर जागरूक किया गया
- साइबर अपराध से बचाव
- महिला एवं बाल सुरक्षा
- यातायात नियम
- नशा मुक्ति अभियान
जिलेभर में आयोजित कार्यक्रम
सिंगरौली जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में यह जन चौपाल आयोजित की गई।
पुलिस टीमों ने
- शिकायतें सुनीं
- मौके पर समाधान की प्रक्रिया शुरू की
- जागरूकता अभियान चलाया
पुलिस का संदेश
पुलिस ने स्पष्ट किया कि
जनता की जागरूकता और सहयोग से ही अपराधमुक्त समाज संभव है





