सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के कोयलखूथ बाजार के पास शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ऑटो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयलखूथ बाजार के पास शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ऑटो और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बैढ़न के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो रजमिलान से माड़ा की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार दो युवक रौंदी गांव से रजमिलान जा रहे थे। इसी दौरान कोयलखूथ बाजार के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक युवराज साकेत और उसके साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों रौंदी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें