Urjanchal Tiger
शनिवार, 14 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

बिरसा मुंडा जयंती से पहले भाजपा का स्वच्छता अभियान, नेताओं ने किया श्रमदान

Om Prakash Shah

Author | Updated: 14 Nov 2026, 04:05 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। जनजातीय गौरव और महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। 15 नवंबर को मनाई जाने वाली बिरसा मुंडा जयंती के पूर्व भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा स्थल के आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनकी प्रतिमा स्थल पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। 15 नवंबर को मनाई जाने वाली जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी ने प्रतिमा परिसर के आसपास साफ-सफाई कर श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। 
उक्त अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय संघर्ष, साहस और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष, सामाजिक स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। अभियान के माध्यम से भाजपा ने जयंती समारोह से पूर्व प्रतिमा स्थल को स्वच्छ रखने के साथ आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT