Urjanchal Tiger
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिद्धीकला में ट्रांसफार्मर जला,जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो सूख जाएगी किसानों की धान!

Om Prakash Shah

Author | Updated: 13 Oct 2026, 04:26 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के ग्राम सिद्धीकला बस्ती के कुड़िया टोला में राजाराम विश्वकर्मा के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर लंबे समय से जला पड़ा है। इससे ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं मिलने से किसानों की धान की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है, वहीं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

जिले के ग्राम सिद्धीकला के कुड़िया टोला में राजाराम विश्वकर्मा के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर लंबे समय से जला पड़ा है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों की धान की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। वहीं, बिजली के अभाव में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में भी परेशानी हो रही है।

भारतीय किसान संघ, जिला सिंगरौली ने कलेक्टर को आवेदन देकर तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। संघ ने बताया कि बस्ती में गरीब आदिवासी परिवार निवास करते हैं, जिन्हें बिजली संकट से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर सिंचाई नहीं होने से धान की फसल सूखने का खतरा बना हुआ है। किसान संघ ने जिला प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886