सिंगरौली। जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के बावजूद स्थानीय बस स्टैंड पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय दूर-दराज से आने-जाने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है।
जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर जरूरी व्यवस्थाएं अब तक नजर नहीं आ रही हैं। शहर के स्थानीय बस स्टैंड पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रात के समय बसों का इंतजार करने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे खुले आसमान के नीचे ठंड से कांपने को मजबूर हैं।
हैरानी की बात यह है कि नवंबर का अंतिम सप्ताह ख़त्म होने वाला है लेकिन बस स्टैंड परिसर में अब तक लकड़ियों की व्यवस्था कर अलाव जलाने की पहल नहीं की गई है। हर साल सर्दियों के मौसम में नगर निगम और प्रशासन द्वारा प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती है, ताकि जरूरतमंदों और राहगीरों को ठंड से राहत मिल सके। इसके बावजूद बस स्टैंड जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान पर व्यवस्था का अभाव यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें