Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Regular Petrol और Power Petrol में क्या अंतर है? जानिए कौन सा ईंधन है आपके लिए सही

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 11 Aug 2025, 02:43 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Regular Petrol Vs Power Petrol: अक्सर पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते समय आपने देखा होगा कि एक में रेगुलर पेट्रोल होता है और दूसरे में पावर पेट्रोल। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पावर पेट्रोल और रेगुलर पेट्रोल में क्या अंतर होता है? वहीं, कई लोगों को यह नहीं पता होता कि पावर पेट्रोल और रेगुलर पेट्रोल में से कौन सा ईंधन कार और बाइक में भरवाना सही होता है। साथ ही, हम आपको बताएंगे कि क्या पावर पेट्रोल वाकई गाड़ियों के लिए ज़्यादा फायदेमंद है। आइए विस्तार से जानते हैं।

पावर पेट्रोल क्या है? (What is Power Petrol?)

आपको बता दें कि पेट्रोल पंपों पर कई तरह के ईंधन उपलब्ध होते हैं, जिनकी कीमतें भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में माना जाता है कि जो उत्पाद जितना महंगा होगा, उतना ही बेहतर होगा। ऐसे में पेट्रोल जितना महंगा होगा, रेगुलर पेट्रोल से उतना ही बेहतर होना चाहिए।

इसके अलावा, पावर पेट्रोल को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कई जगहों पर पावर पेट्रोल को एक्स्ट्रा माइल और स्पीड व हाई स्पीड जैसे नामों से जाना जाता है। ऐसे में ये तीनों ही पावर पेट्रोल के नाम हैं।

रेगुलर पेट्रोल और पावर पेट्रोल में क्या अंतर है? (What is the difference between regular petrol and power petrol?)

रेगुलर पेट्रोल और पावर पेट्रोल में कई अंतर हैं। दरअसल, पावर पेट्रोल में ऑक्टेन की मात्रा ज़्यादा होती है। आपको बता दें कि रेगुलर पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग 87 तक होती है। वहीं, पावर पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग 91 से 94 तक होती है।

अब आप सोच रहे होंगे कि ये ऑक्टेन क्या होता है? दरअसल, पावर पेट्रोल में ज़्यादा ऑक्टेन होता है जो पेट्रोल इंजन में इंजन की खट-खट और विस्फोट को कम करने में मदद करता है। यह आपके इंजन से आने वाले शोर को भी कम करता है। साथ ही, ज़्यादा ऑक्टेन की मदद से आपकी कार का इंजन अपनी पूरी क्षमता से काम करने लगता है।

पावर पेट्रोल के क्या फ़ायदे हैं? (What are the benefits of Power Petrol?)

हालाँकि पावर पेट्रोल रेगुलर पेट्रोल से महंगा होता है, लेकिन इसके कई फ़ायदे भी हैं। अगर आप अपनी कार या बाइक में पावर पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी कार और बाइक ज़्यादा माइलेज देने लगेगी। इसके अलावा, आपकी गाड़ी पहले से बेहतर परफ़ॉर्म करने लगेगी। पावर पेट्रोल की मदद से आपकी गाड़ी ठंड के मौसम में भी आसानी से स्टार्ट हो जाएगी। पावर पेट्रोल के और भी कई फ़ायदे हैं। हालाँकि, इसकी कीमत रेगुलर पेट्रोल से ज़्यादा होती है।

Advertisement

किसके लिए रेगुलर पेट्रोल सही है

  • अगर आपके पास पुरानी या कम पावर वाली बाइक (जैसे 100-150cc) है, तो रेगुलर पेट्रोल सही विकल्प है। यह सस्ता और रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए पर्याप्त है।

बाइक के लिए कौन सा पेट्रोल चुनें?

  • पावर पेट्रोल हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स (जैसे KTM, Yamaha R15, Apache RR310) के लिए अच्छा है।
  • कम्यूटर बाइक्स (जैसे Hero Splendor, Bajaj Platina) के लिए रेगुलर पेट्रोल बिल्कुल ठीक है।

कीमत में अंतर

पावर पेट्रोल रेगुलर पेट्रोल से 4-7 रुपये प्रति लीटर महंगा होता है। वहीं, कुछ हाई-ऑक्टेन पेट्रोल (जैसे XP100) की कीमत 150-160 रुपये प्रति लीटर तक जा सकती है।

इसलिए, पेट्रोल का चुनाव बाइक और कार के मॉडल और आपके बजट पर निर्भर करता है। हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स को ज़्यादा पावरफुल पेट्रोल से फ़ायदा होता है, लेकिन रोज़मर्रा की कम पावर वाली बाइक्स के लिए रेगुलर पेट्रोल काफ़ी होता है।

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
Doctor - Mishra Poly Clinic
MISHRA POLY CLINIC
& NURSING HOME
Baliyari Road, Behind Ram Leela Maidan
Waidhan, MP 486886
☎ CALL NOW
📞 06266601178   |   Waidhan, Madhya Pradesh