Urjanchal Tiger
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

केरल में रोड शो के दौरान बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा भाषा कोई थोपी हुई चीज़ नहीं है

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 15 Apr 2024, 04:08 PM IST | 1 min read
केरल में रोड शो के दौरान बीजेपी पर जमकर बरसे Rahul Gandhi, कहा भाषा कोई थोपी हुई चीज़ नहीं है
Share:
Advertisement

Rahul Gandhi : देशभर में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर रहे राहुल गांधी सोमवार को केरल पहुंचे जहां उन्होंने अपनी लोकसभा सीट वायनाड का दौरा किया। इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में लोगों की भारी भीड़ नजर आई। आपको बता दें कि वायनाड सीट से राहुल गांधी का मुकाबला सीपीआई नेता एनी राजा और बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्रन से है।

कांग्रेस सांसद और वायनाड लोकसभा सीट से उम्मीदवार राहुल गांधी कहते हैं, ”आज मुख्य लड़ाई आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ है।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री कहते हैं कि वे एक राष्ट्र, एक चुनाव, एक नेता, एक भाषा चाहते हैं. भाषा कोई थोपी हुई चीज़ नहीं है। भाषा वह चीज़ है जो लोगों के भीतर से निकलती है।

ये भी पढ़े – CM अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात के बाद भगवंत मान हुए भावुक, कहा पीएम मोदी क्या चाहते हैं?

उन्होंने आगे कहा कि केरल के लोगों को यह बताना कि उनकी भाषा हिंदी से कमतर है, उनका अपमान है। यह कहना कि भारत में एक ही नेता होना चाहिए, देश के सभी युवाओं का अपमान करने जैसा है।

Rahul Gandhi के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई

केरल दौरा शुरू करने से पहले राहुल गांधी तमिलनाडु के नीलगिरी पहुंचे, जहां चुनाव आयोग (ECI) के अधिकारियों ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली. यह जांच नीलगिरी में चुनाव आयोग के उड़नदस्ते के अधिकारियों द्वारा की गई थी। दरअसल राहुल केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड को संबोधित करने जा रहे थे।

ये भी पढ़े – Electoral Bonds पर पीएम मोदी ने कह दी बड़ी बात, कहा ईमानदारी से सोचेंगे तो सभी को होगा पछतावा