Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

PAN Card Fraud : पैन कार्ड खो जाए तो क्या करें ?

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 18 Aug 2025, 10:45 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

PAN Card Fraud : आपको जानकारी के लिए बताना चाहते हैं की कुछ समय पहले यूपी के बस्ती जिले में एक दिहाड़ी मजदूर को आयकर विभाग ने खाते में जमा 2 अरब 21.3 करोड़ रुपये को लेकर नोटिस भेजा था। आपने ऐसे मामले भी सुने होंगे जहां आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति, जो मजदूरी या अन्य काम करके दिन में दो वक्त की रोटी मुश्किल से कमा पाता है, मुश्किल से अपना परिवार चला पाता है, उसे आयकर विभाग को करोड़ों का टैक्स देना पड़ता है।

PAN Card से मजदूर को करोड़ों की नोटिस जारी

आपने कभी इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश किया है की खाते में दो हजार 21 करोड़ 30 लाख रुपये कैसे आए हैं ? तो आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं जो की पैन कार्ड है। यह घटना बटनिया गांव के शिव प्रसाद निषाद के साथ घटी है। जिन्हें कुछ समय पहले आयकर विभाग से नोटिस मिला था की उन्हें बैंक खाते के विवरण और आय प्रमाण पत्र के साथ आयकर विभाग कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

PAN Card बना परेशानी का सबब!

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिव प्रसाद निषाद ने बताया कि कुछ साल पहले उनका पैन कार्ड खो गया था और उन्होंने खोने का कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे उनके साथ ये धोखाधड़ी हुई। उसके खाते में किसी ने करोड़ों रुपये जमा कराए हैं, जिसके चलते शिवप्रसाद निषाद को आयकर विभाग की कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

PAN Card खो जाने पर क्या करें ?

जब भी आपका पैन कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए तो सबसे पहले पुलिस स्टेशन जाकर FIR दर्ज कराएं। इसके साथ ही FIR की एक कॉपी भी अपने पास रखें। ताकि जब भी कोई आपके खोए हुए पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करे तो आपके पास खुद को निर्दोष साबित करने का सबूत हो। जब भी आपके बैंक खाते में कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो कृपया आयकर विभाग को सूचित करें। इसके अलावा डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886