OnePlus Nord CE 4 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। अब स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस इस डिवाइस का लाइट वर्जन यानी OnePlus Nord CE 4 Lite लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। अब इस स्मार्टफोन को BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (Bureau of Indian Standards) में स्पॉट किया गया है। इससे फोन के भारत में लॉन्च होने का संकेत मिलता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग, कीमत या स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
OnePlus Nord CE 4 Lite
Features (Expected)
लीक के मुताबिक, वनप्लस नोर्ड CE 4 स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी के साथ आएगा। इसमें हमें AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जिसका साइज 6.67 इंच होगा। शानदार तस्वीरें लेने के लिए 50 MP का रियर कैमरा और 16 MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। आने वाले स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे स्पेसिफिकेशन होंगे।
Also Read
Price (Expected)
हालिया लीक और रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वनप्लस नॉर्ड CE 4 की कीमत 20 से 25 हजार के बीच रह सकती है। यह ग्राहकों के लिए कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
Specs (Expected)
अंत में आपको बता दें कि वनप्लस नॉर्ड CE4 को कुछ समय पहले लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। फीचर्स पर नजर डालें तो स्मार्टफोन Snapdragon™ 7 Gen 3 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 5500mAh की बैटरी है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Camera (Expected)
स्मार्टफोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे स्पेसिफिकेशन शामिल हैं।




