Urjanchal Tiger
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

“नवरात्रि पर सिंगरौली पुलिस अलर्ट, एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने पुलिस लाइन में परखी तैयारियां”

Om Prakash Shah

Author | Updated: 15 Oct 2026, 08:15 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने पुलिस लाइन पचौर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रक्षित निरीक्षक कार्यालय, रोजनामचा शाखा, शस्त्रागार, वाहन शाखा, स्टोर शाखा, क्वार्टर गार्ड और पुलिस बैरक सहित विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर सिंगरौली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने पुलिस लाइन पचौर का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस बल की तैयारियों, संसाधनों और विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एएसपी ने रक्षित निरीक्षक कार्यालय, रोजनामचा शाखा, शस्त्रागार, वाहन शाखा, स्टोर शाखा, क्वार्टर गार्ड और पुलिस बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान शासकीय अभिलेखों के संधारण, शस्त्रों की सुरक्षा, वाहनों की कार्यशीलता, संसाधनों के रखरखाव और परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया।

त्योहारों के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तत्परता और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एएसपी ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली।

एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने स्पष्ट किया कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886