Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Nothing ने लॉंच किया Nothing Phone 2a Special Edition, जाने कीमत

गैजेट गुरु

Editor | Updated: 30 May 2024, 01:11 PM IST | 1 min read
Nothing ने लॉंच किया Nothing Phone 2a Special Edition, जाने कीमत
Share:
Advertisement

Nothing अनोखे स्मार्टफोन बनाने के लिए बाजार में काफी मशहूर है और लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं। अभी कुछ महीने पहले नथिंग ने अपना Nothing Phone 2a लॉन्च किया था और अब कंपनी ने इसका स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को और भी अलग दिखाने के लिए लाल, पीले और नीले रंग के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में और बात करते हैं।

Nothing Phone 2a Special Edition

कंपनी ने तीन प्राथमिक रंगों लाल, पीला और हरा का उपयोग किया है, यह नथिंग की ब्रांड पहचान को बरकरार रखता है और इन रंगों का उपयोग करके इसे और भी उजागर करता है। इस फोन के पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर नीले रंग का एक्सेंट है और रियर पैनल पर लाल और पीले रंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन का डिजाइन पहले जैसा ही है।

कीमत

नथिंग फोन 2ए स्पेशल एडिशन (Nothing Phone 2a Special Edition) केवल एक विकल्प, 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में आता है। मोबाइल की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है और यह 5 जून से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। अगर आप इसे कुछ चुनिंदा कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आपको 1000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।

फीचर्स

  • स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 6.7 इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
  • इस डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 1300 निट्स है और यह गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है।
  • अच्छे परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 प्रो का इस्तेमाल किया गया है।
  • फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें OIS और EIS के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे इमेज और वीडियो धुंधली नहीं आती है।
  • इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी

बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित नथिंग ओएस 2.5 पर चलता है। इसके अलावा इस फोन को 3 साल का एंड्रॉइड और 4 साल का एंड्रॉइड सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886