Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत ; CM Arvind Kejriwal को जमानत मिलने की कोई संभावना नहीं

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 15 Apr 2024, 02:36 PM IST | 1 min read
CM Kejriwal
Share:
Advertisement

CM Arvind Kejriwal Update : दिल्ली में शराब घोटाले के आरोपी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। हालांकि कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका को लेकर ईडी को नोटिस जारी किया, लेकिन जल्द सुनवाई की उनकी मांग खारिज कर दी गई। ऐसे में फिलहाल उन्हें जमानत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

CM Arvind Kejriwal ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ याचिका दायर की है, जिसे दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट में इस पर सुनवाई हुई। अदालत ने ईडी को नोटिस जारी कर केजरीवाल की गिरफ्तारी, उनकी रिमांड और उनकी अंतरिम जमानत की मांग पर जवाब मांगा। अब सुनवाई 24 अप्रैल को होगी।

केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मुख्य न्यायाधीश से 19 अप्रैल को सुनवाई तय करने की अपील की, लेकिन खारिज कर दी गई। चीफ जस्टिस ने साफ कहा कि 24 अप्रैल से पहले सुनवाई संभव नहीं है। उधर, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भी केजरीवाल को निराश किया है। उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। वह 23 अप्रैल तक जेल में रहेंगे।

ये भी पढ़े – बैतूल में मतदाताओं ने सांसद को लगाई फटकार, पूछा 5 साल तक कहां थे सांसद?

Advertisement
Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
Doctor - Mishra Poly Clinic
MISHRA POLY CLINIC
& NURSING HOME
Baliyari Road, Behind Ram Leela Maidan
Waidhan, MP 486886
☎ CALL NOW
📞 06266601178   |   Waidhan, Madhya Pradesh