Urjanchal Tiger
रविवार, 23 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

MP ITI Training Officer Admit Card 2026 जारी, 27 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 21 Feb 2026, 03:02 PM IST | 1 min read
MP ITI Training Officer Admit Card 2026 जारी, 27 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
Share:
Advertisement

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह बड़ी खबर है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। साथ ही, उम्मीदवार अपने ट्रेड के अनुसार परीक्षा तिथि भी चेक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ITI ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी esb.mp.gov.in पर जाकर एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे निकालें MP ITI Training Officer एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Admit Card सेक्शन में जाएं।
  • “ITI Training Officer Recruitment Test 2026” टैब पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • माता के नाम के पहले 2 अक्षर भरें।
  • आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक दर्ज करें।
  • पेपर कोड चुनें और कैप्चा भरें।
  • सर्च पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

27 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 27 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है। अलग-अलग ट्रेड की परीक्षा तिथियां अलग हैं। उम्मीदवार अपने पेपर कोड के अनुसार परीक्षा तिथि चेक करें।

Advertisement

MPESB ITI TO परीक्षा शेड्यूल

27 फरवरी 2026

  • O – कारपेंटर
  • P – मैकेनिक ट्रैक्टर

28 फरवरी 2026

  • M – सेविंग टेक्नोलॉजी
  • V – कार्यालय सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर
  • Z – आशुलिपिक सह सचिवीय सहायक (अंग्रेजी)

1 मार्च 2026

  • AB – ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल
  • S – प्लंबर

2 मार्च 2026

  • AA – प्रशिक्षण अधिकारी (सामाजिक अध्ययन/एम्प्लॉयबिलिटी)

4 मार्च 2026 के बाद

  • A – इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
  • B – मैकेनिकल डीजल
  • C – रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग मैकेनिक
  • D – ड्राफ्ट्समैन (सिविल)
  • E – इलेक्ट्रीशियन
  • F – कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)
  • G – फिटर
  • H – इंजीनियरिंग ड्रॉइंग/गणित
  • I – वेल्डर
  • J – मैकेनिक मोटर व्हीकल
  • K – सोलर तकनीशियन
  • N – मशीनिस्ट कंपोजिट
  • Q – फैशन टेक्नोलॉजी
  • R – सर्वेयर
  • T – बेसिक कॉस्मेटोलॉजी
  • W – फाउंड्रीमैन तकनीशियन
  • X – फ्लोरीकल्चर एंड लैंडस्केपिंग
  • Y – मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर

जरूरी सूचना

  • उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दर्ज नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी जरूर जांच लें।
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध फोटो आईडी साथ ले जाएं।
  • बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • उम्मीदवार समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे। नियमों का पालन करें।

एडमिट कार्ड प्रिंट करें – Download Now

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement