Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Mitsubishi Destinator 7-सीटर SUV: डिजाइन, फीचर्स और भारत में संभावित प्रतिस्पर्धा

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 17 Aug 2025, 02:40 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Mitsubishi एक जापानी कार निर्माता कंपनी है जिसकी कारें दुनिया भर में काफी लोकप्रिय हैं। कंपनी ने हाल ही में इंडोनेशिया में एक नई 7-सीटर Destinator लॉन्च की है। Mitsubishi Destinator की कीमत की बात करें तो यह 20 लाख टका है। आमतौर पर यह कीमत 5-सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए देखी जाती है। अगर यह नई स्टाइल वाली कार भारत में लॉन्च होती है, तो यह महिंद्रा XUV700 और टाटा सफारी जैसी एसयूवी को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Mitsubishi Destinator : डिजाइन 

Mitsubishi Destinator देखने में बेहद स्टाइलिश है। इसका डिज़ाइन बिल्कुल नया है और काफी मस्कुलर दिखता है। इसकी लंबाई 4680 मिमी, चौड़ाई 1840 मिमी और ऊँचाई 1780 मिमी है। इसका व्हीलबेस भी लंबा (2815 मिमी) है, जिससे अंदर काफी जगह मिलती है। इस एसयूवी में 18-इंच के अलॉय व्हील और 214 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस है, जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी ड्राइविंग को आरामदायक बनाता है।

Mitsubishi Destinator : इंटीरियर

Destinator का इंटीरियर एक प्रीमियम फील देता है। कार में डुअल-ज़ोन एसी है, जिससे आगे और पीछे बैठे यात्री अपनी सुविधानुसार तापमान सेट कर सकते हैं। साथ ही, इसमें 64 रंगों की एम्बिएंट लाइटिंग है, जो रात के सफ़र को और भी खूबसूरत और समृद्ध बनाती है।

Mitsubishi Destinator: सीटिंग 

Destinator एक 7-सीटर SUV है, जिसमें एक बड़ा परिवार आराम से सफ़र कर सकता है। अंदर की जगह काफ़ी अच्छी है, जिससे लंबी दूरी की यात्राएँ भी बिना थकान के पूरी की जा सकती हैं।

Mitsubishi Destinator: इंजन और परफॉर्मेंस 

कार में टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो दमदार परफॉर्मेंस देगा। फ़िलहाल, इसमें हाइब्रिड इंजन नहीं है, लेकिन पेट्रोल इंजन शहर और हाईवे, दोनों जगह बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव दे सकता है।

Mitsubishi Destinator: प्रतिस्पर्धा 

Mitsubishi भारत में Lancer और Pajero जैसी कारें बेचती थी, लेकिन धीरे-धीरे इनकी बिक्री कम होती गई और कंपनी ने भारत से अपना परिचालन बंद कर दिया। अब कंपनी Destinator जैसी SUV के साथ वापसी करने की तैयारी कर रही है, जो महिंद्रा XUV700 और Tata Safari जैसी SUV को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886