Mangalsutra Design : मंगलसूत्र हर शादीशुदा महिला का सबसे पसंदीदा आभूषण होता है, क्योंकि ये शादीशुदा का संकेत है। हर महिला अपनी पसंद के अनुसार मंगलसूत्र पहनना पसंद करती है, आपको बाजार में कई तरह के डिजाइन के मंगलसूत्र मिल जाएंगे। आज हम आपके लिए ऐसे मंगलसूत्र डिजाइनों का कलेक्शन लेकर आए हैं, जो खासतौर पर साड़ियों के साथ पहनने के लिए चुने गए हैं। अगर आप ज्यादातर साड़ी का इस्तेमाल करती हैं तो आपको मंगलसूत्र के ये डिजाइन जरूर ट्राई करना चाहिए।
Best 3 Mangalsutra Design
मोर डिज़ाइन मंगलसूत्र (Peacock Design Mangalsutra)

Also Read
पीकॉक स्टाइल डिजाइन वाला यह मंगलसूत्र बहुत ही कमाल का है। मंगलसूत्र में पहले सोने के मोती और बाद में काले मोती जड़े जाते हैं। इसी तरह इसका पूरा धागा तैयार होता है। नीचे मोर पैटर्न वाला एक बड़ा सोने का चमकीला पेंडेंट है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
पारंपरिक भारी पेंडेंट मंगलसूत्र (Traditional Heavy Pendant Mangalsutra)

पारंपरिक भारतीय शैली में बना यह मंगलसूत्र भी बेहद खूबसूरत है। यह मंगलसूत्र काले रंग के मोतियों के साथ कई धागों से बना है। इसके अलावा इसमें बड़े-बड़े सुनहरे मोती भी लगे हुए हैं। इसका लॉकेट बहुत ही आकर्षक डिजाइन में बनाया गया है।
चौकोर आकार का मंगलसूत्र (Square Shape Mangalstura)

चौकोर आकार में बना यह मंगलसूत्र भी बेहद अनोखा है। इसमें कई सारी चेन के इस्तेमाल के साथ-साथ काले रंग के मोती भी लगाए जाते हैं। इसके नीचे चौकोर स्टाइल का पेंडेंट है। इस पेंडेंट पर सुनहरी चमक के साथ खूबसूरत नक्काशी की गई है।
ये भी पढे – Gold Necklace Design : गले मे पहनने के लिए बेस्ट है ये गोल्ड नेकलेस, देखे डिज़ाइन





