Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

माड़ा में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर कार्रवाई, 11 सिलेंडर ज़ब्त

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 04 Dec 2025, 09:06 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार आज एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने रजमिलान क्षेत्र में होटलों और दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई में कई प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और व्यावसायिक उपयोग पाया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 11 घरेलू गैस सिलेंडर ज़ब्त किए और संबंधितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह अवैध

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नंदन तिवारी ने स्पष्ट कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरों में उपयोग के लिए निर्धारित हैं। होटलों, ढाबों या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में इनका इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है।

उन्होंने चेतावनी दी कि…

“भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान में इस प्रकार की अनियमितता पाई गई तो कड़ी दंडात्मक कार्रवाई, एफआईआर दर्ज करने और गैस कनेक्शन निरस्त करने तक की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।”

प्रशासन की सख्ती जारी

तहसीलदार माड़ा और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की संयुक्त टीम आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रखेगी, ताकि क्षेत्र में अवैध गैस व्यापार और दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।

Advertisement

प्रशासन की इस तेज़ कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, जबकि आम नागरिकों ने इस कदम की सराहना की है।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886