Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Lok Sabha Election 2024 : सावली सीट से विधायक केतन इनामदार ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बीजेपी के खिलाफ दिया खुला बयान

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 19 Mar 2024, 02:43 PM IST | 1 min read
Lok Sabha Election 2024 : सावली सीट से विधायक केतन इनामदार ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बीजेपी के खिलाफ दिया खुला बयान
Share:
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : लोक सभा चुनाव को लेकर बीजेपी बहुत जोरों सोरों से तैयारियां कर रही है। ऐसे में गुजरात के वडोदरा मुख्यालय में बीजेपी के अंदर की कलह बार-बार सामने आ रही है। ज्योति पंड्या के बाद अब बीजेपी विधायक ने भी बगावत के सुर उठा दिए हैं। वडोदरा की सावली सीट से विधायक रहे केतन इनामदार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने देर रात दो लाइन का पत्र लिखा और इसे गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को मेल किया। हालांकि, केतन इनामदार ने अपने इस्तीफे की वजह साफ तौर पर नहीं बताई है। दो लाइन के ईमेल में केतन ने बस इतना लिखा कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर इस्तीफा देने का फैसला किया है।

बीजेपी के खिलाफ दिया खुला बयान

वडोदरा की सावली सीट से इस्तीफा देने के बाद केतन इनामदार ने बीजेपी के खिलाफ खुला बयान दिया है। केतन का कहना है कि मैं भाजपा का पुराना और वफादार कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा। “मैं पार्टी की जीत के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करूंगा।” लेकिन हर कोई सिर्फ सत्ता के लिए इसमें शामिल नहीं है। हालांकि इस बीच इसने बीजेपी नेतृत्व पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। केतन के मुताबिक पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती है।

गुजरात की राजनीति में मचा उथल-पुथल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केतन इनामदार कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए कुछ नेताओं से नाराज थे। दरअसल, बीजेपी ने आगामी चुनाव की बागडोर कांग्रेस नेताओं को सौंपी, इसलिए केतन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। केतन के इस्तीफे से गुजरात की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। वडोदरा से गांधीनगर तक पार्टी में सियासी हलचल जारी है।

ये भी पढे – Lok Sabha Election 2024 : केंद्र और राज्य सरकार के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर लगी रोक, आदेश जारी

ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

Advertisement