Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Lok Sabha Election 2024 : पंजाब में सभी 13 सीटों पर बीजेपी अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे, अकाली दल के साथ गठबंधन पर नहीं बनी बात

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 26 Mar 2024, 12:19 PM IST | 1 min read
Lok Sabha Election 2024 : पंजाब में सभी 13 सीटों पर बीजेपी अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे,
Share:
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन पर सहमति नहीं बन पाई। यह जानकारी पंजाब प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दी। आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल एनडीए में बीजेपी की पूर्व सहयोगी थी, लेकिन किसान आंदोलन के बाद इस पार्टी ने सितंबर 2020 में बीजेपी का साथ छोड़ दिया। अब नई परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी साथ चुनाव लड़ना चाहती है बीजेपी के साथ, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Lok Sabha Election 2024 : हमें यकीन है कि पीएम मोदी पंजाब में भी जीतेंगे

पंजाब में सीट बंटवारे पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, पार्टी ने फैसला किया है कि हम सभी 13 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। हम पंजाब के लोगों से सीधे संपर्क में रहना चाहते हैं।’ हमें यकीन है कि पीएम मोदी पंजाब में भी जीतेंगे।

इससे पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन लगभग तय माना जा रहा था। इसके लिए शिअद प्रधान सुखबीर बादल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बीजेपी ने इसका संकेत दे दिया था।

Advertisement

ये भी पढे – मुसीबत मे फंसी सुप्रिया श्रीनेत, कंगना पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, कानूनी कार्रवाई की मांग

ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े