Urjanchal Tiger
रविवार, 11 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Lipstick लगाने का क्या है सही तरीका, जानती हैं आप ?

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 01 Dec 2025, 06:00 AM IST | 1 min read
लिपस्टिक लगाने का सही तरीका : होठों को दें परफेक्ट फिनिश
Share:
Advertisement

Lipstick : लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा है। पर क्या आपको लिपस्टिक Lipstick लगाने का सही तरीका मालूम है? लिपस्टिक तो सभी महिलाएं लगाती हैं,लेकिन इसे लगाने का सही तरीका बहुत कम औरतें ही जानती हैं। आइए आज हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताते हैं। ताकि आपके होंठ लिपस्टिक Lipstick लगाने के बाद भी एकदम कोमल और तरोताजा लगें। इसके साथ ही लिपस्टिक Lipstick लंबे समय तक बिना फैले आपके होंठों पर टिकी रहे।

लिपस्टिक लगाने का सही तरीका : होठों को दें परफेक्ट फिनिश

लिपस्टिक को होंठों पर खूबसूरती से सेट करने के लिए सबसे ज़रूरी है, साफ और मुलायम होंठ। अगर होंठों पर डेड स्किन जमा रहती है, तो लिपस्टिक पैची दिखने लगती है और होंठ सूखे नजर आते हैं। इसे ठीक करने के लिए सबसे पहला कदम है एक्सफोलिएशन।

1. होंठों की सफाई और स्क्रब

डेड स्किन हटाने के लिए घर पर बना स्क्रब सबसे बेहतर है।


इसके लिए

  • एक चम्मच शहद
  • कुछ बूंदें नींबू के रस
  • मिलाकर होंठों पर हल्के हाथों से स्क्रब करें
  • फिर पानी से धो लें। इससे होंठ नरम और स्मूद हो जाते हैं।

2. मॉइश्चराइज करें

  • स्क्रब के बाद होंठों पर लिप बाम या पेट्रोलियम जेली लगाएं।
  • इसे कुछ मिनट तक लगा रहने दें ताकि होंठ अच्छी तरह हाइड्रेट हो जाएं।

3. आउटलाइन बनाएं

अब लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर से आउटलाइन बनाएं।

Advertisement

  • ऊपरी होंठ के सेंटर पर V-शेप बनाएं
  • फिर होठों के चारों ओर स्मूद आउटलाइन तैयार करें
    इससे लिपस्टिक फैलती नहीं है और लुक साफ दिखता है।

4. लिपस्टिक अप्लाई करें

 

  • ब्रश की मदद से लिपस्टिक लगाना हमेशा बेहतर रहता है।
  • कॉर्नर से शुरुआत करते हुए पूरे होंठों को समान रूप से भरें।
  • ब्रश से लिपस्टिक ज्यादा प्रिसाइज़ और फिनिश्ड लगती है।

5. लिपस्टिक को सेट करें (लॉन्ग-लास्टिंग ट्रिक)

लिपस्टिक को कई घंटों तक टिकाए रखने के लिए

  • एक टिश्यू पेपर होंठों पर रखें
  • उसके ऊपर से ब्रश की मदद से हल्का-सा पाउडर लगाएं
    यह ट्रिक लिपस्टिक को सेट कर देती है, जिससे यह लंबे समय तक स्मज नहीं होती।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886