Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Driving License पर मोबाइल नंबर आधार से लिंक करें – परिवहन मंत्रालय ने शुरू की नई प्रक्रिया

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 20 Aug 2025, 02:11 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

DL Aadhaar Link: अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है, तो आपको हाल ही में परिवहन मंत्रालय से एक संदेश मिला होगा। इस संदेश में, सभी लाइसेंसधारकों से आधार के ज़रिए अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करने और उसे परिवहन पोर्टल पर अपडेट करने के लिए कहा गया है।

आपको ये संदेश मिला?

हाल ही में, आपको परिवहन मंत्रालय (MoRTH) से एक संदेश मिला होगा, जिसमें लिखा है, ”All License Holders are requested to add/update and confirm the mobile numbers for their Driving License through Aadhaar authentication process. Please visit the portal parivahan.gov.in and complete the process online. Please ignore, if already done.”

यह संदेश देश भर के लाइसेंसधारकों और वाहन मालिकों को भेजा गया है ताकि वे आधार के ज़रिए अपना मोबाइल नंबर प्रमाणित कर सकें और बिना किसी परेशानी के परिवहन सेवाओं का लाभ उठा सकें। इससे न केवल सेवाएँ सरल होंगी, बल्कि धोखाधड़ी भी रुकेगी। मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने पर ई-चालान, वाहन स्थानांतरण, बीमा नवीनीकरण जैसी सेवाओं की जानकारी सीधे आपके फ़ोन पर पहुँच जाएगी।

मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? । How to update mobile number?

इसके लिए आपको parivahan.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। वहाँ आपको “आधार के ज़रिए मोबाइल नंबर अपडेट करें” का विकल्प मिलेगा। आपको अपने वाहन या ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, चेसिस नंबर आदि भरनी होगी। इसके बाद, आप आधार से ओटीपी वेरिफाई करके अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) से कैसे लिंक करें? । How to link with Driving License(DL)?

  • पोर्टल पर दिए गए सारथी क्यूआर कोड को स्कैन करें या संबंधित पेज पर जाएँ।
  • ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, जन्मतिथि, राज्य का नाम और कैप्चा कोड भरें।
  • आधार ओटीपी से वेरिफाई करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और प्रक्रिया पूरी करें।

अगर आपने यह प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है, तो आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन अगर नहीं, तो इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।

अगर मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो ज़रूरी नोटिस या जानकारी आप तक नहीं पहुँच पाएगी। इससे चालान, रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल या अन्य सेवाओं में देरी हो सकती है। इसलिए सरकार ने सभी वाहन मालिकों और लाइसेंसधारकों से इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की है।

Advertisement

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
Doctor - Mishra Poly Clinic
MISHRA POLY CLINIC
& NURSING HOME
Baliyari Road, Behind Ram Leela Maidan
Waidhan, MP 486886
☎ CALL NOW
📞 06266601178   |   Waidhan, Madhya Pradesh