Urjanchal Tiger
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में आकाशीय बिजली का कहर, तीन की दर्दनाक मौत

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 16 Sep 2025, 12:07 AM IST | 1 min read
सिंगरौली में आकाशीय बिजली का कहर, तीन की दर्दनाक मौत
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के बिहरा गाँव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो बकरियाँ भी झुलसकर मर गईं। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

सिंगरौली जिले के बिहरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा। दो लोगों की मौके पर मौत, एक घायल की इलाज के दौरान मौत। दो बकरियाँ भी मरीं।

बिजली के चपेट में कैसे आए?

जानकारी के अनुसार, सुमन पटेल (16 वर्ष) पिता गौरी शंकर पटेल निवासी बिहरा और मोहन शाह (22 वर्ष) पिता बाबूनन्दन शाह निवासी चितरबई गाँव में पेड़ के नीचे बैठे थे। अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरा व्यक्ति विनोद शाह (30 वर्ष) निवासी बिहरा बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत ग्राम पंचायत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

विरल ने मुहैया कराई एम्बुलेंस

घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देवसर विधायक के पुत्र विरल मेश्राम तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने एम्बुलेंस की व्यवस्था कराकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों का पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था की।

इस हादसे को लेकर देवसर विधायक राजेंद्र कुमार मेश्राम ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद पीड़ादायक क्षण है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। गाँव में इस दर्दनाक घटना के बाद हर कोई स्तब्ध है। शोक की लहर पूरे क्षेत्र में व्याप्त है।

Advertisement