सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों युवकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक खुलेआम एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आए। इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कोतवाली थाना क्षेत्र में युवकों के बीच खुलेआम मारपीट का मामला सामने आया है। दर्जनों युवकों के बीच हुए विवाद और मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटना ने पुलिस की गश्त और असामाजिक तत्वों पर निगरानी व्यवस्था को चर्चा में ला दिया है। बताया जा रहा है कि युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। वीडियो में युवक एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।
Also Read
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें



