सिंगरौली। जयंत क्षेत्र में गुरुवार शाम अय्यप्पा मंदिर के पास रिहायशी इलाके और बस स्टैंड के नजदीक करीब छह फीट लंबा अजगर दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
जिले के जयंत क्षेत्र में गुरुवार शाम अय्यप्पा मंदिर के पास रिहायशी इलाके और बस स्टैंड के नजदीक करीब छह फीट लंबा अजगर दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी वाले क्षेत्र से दूर घने जंगल में छोड़ने की तैयारी की गई।




