Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Jolly LLB 3 Teaser: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जबरदस्त जुगलबंदी, देखे टीजर!

Shabana Parveen

Editor | Updated: 12 Aug 2025, 05:46 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Jolly LLB 3 Teaser: अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी की आगामी फिल्म ‘Jolly LLB 3’ का टीज़र रिलीज़ हो गया है। टीज़र की शुरुआत में दोनों जॉली आपस में लड़ते नज़र आते हैं। फिर कोर्ट में जमकर मारपीट होती है और कोर्ट के बाहर थप्पड़, लात-घूँसे चलते हैं।

कोर्ट में दोनों जॉली की जंग’ देखी जा सकती हैं 

बता दें कि ‘जॉली एलएलबी 3’ का जो टीज़र रिलीज़ हुआ है, उसकी शुरुआत जगदीश त्यागी उर्फ जॉली की एंट्री से होती है। मेरठ के रहने वाले अरशद वारसी वकील बनकर कोर्ट पहुँचते हैं। उसके बाद खिड़की से जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली आते हैं। वकील अक्षय कुमार हैं, जो कानपुर के रहने वाले हैं। कोर्ट में दोनों के बीच ऐसी लड़ाई देखने को मिलती है कि जज की भूमिका निभा रहे सौरभ शुक्ला उर्फ सुंदर लाल त्रिपाठी अपना सिर पकड़ लेते हैं।

1 मिनट 30 सेकंड के इस टीज़र में जॉली अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों जज को लेकर जमकर लड़ते नज़र आ रहे हैं। टीज़र में “ये जज तेरा मामा लगता है” जैसी कुछ पंचलाइनें सुनने में मज़ेदार हैं। दोनों जॉली कोर्टरूम में एक-दूसरे का कॉलर पकड़े हुए भी नज़र आ रहे हैं। सौरभ शुक्ला अपनी अदाकारी से टीज़र में चार चाँद लगा रहे हैं। उनका डायलॉग है – एक जॉली संभलता नहीं, दो-दो का क्या करूं? आ गए दो जॉली मेरी जिंदगी बर्बाद करने। लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है। ‘Jolly LLB 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

Jolly LLB 3 का देखे टीजर

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886