सिंगरौली। ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बैढ़न की दूरस्थ ग्राम पंचायत बिंदूल में जनविश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया।
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बैढ़न की दूरस्थ ग्राम पंचायत बिंदूल में जनविश्वास अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में देवसर विधायक डॉ. राजेन्द्र मेश्राम एवं कलेक्टर अंकित अस्थाना ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि जनविश्वास अभियान शासन की एक महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल है। इसका उद्देश्य प्रशासन को गांव और आमजन के द्वार तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कलेक्टर अंकित अस्थाना ने कहा कि जनहित से जुड़े आवेदनों का निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी कराया गया।
शिविर में स्वामित्व योजना के तहत ग्राम बिंदूल के दीनबंधु साकेत, रामचंद्र सिंह, संभल सिंह एवं गणेश साकेत, ग्राम रोहल के राजेंद्र साकेत तथा ग्राम सजावार की तेजवाली बाई को लाभान्वित किया गया। ग्राम बुचरो निवासी जयमंती सिंह को श्रम विभाग का ई-संबल कार्ड तथा राम सुभाग को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। वहीं ग्राम पोड़ीपाठ निवासी कुमारी आराधना सिंह को मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का आश्वासन प्रमाण-पत्र सौंपा गया। इसके अलावा सीताबाई को मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना, सोनमतिया साकेत एवं वीफनी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना तथा मनीषा साकेत एवं मिथलेश कुमार को सामाजिक सुरक्षा दिव्यांग पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें