Urjanchal Tiger
मंगलवार, 24 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

भागीरथपुरा पहुंचे राहुल गांधी, बोले – ‘स्मार्ट सिटी में लोगों को ज़हर मिला’ । Indore । Bhagirathpura water tragedy

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 17 Jan 2026, 03:30 PM IST | 1 min read
Bhagirathpura water tragedy
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर सुर्खियों में है। शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

राहुल गांधी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला।

सिस्टम की नाकामी है – राहुल गांधी

भागीरथपुरा में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा..

“यह कैसी स्मार्ट सिटी है, जहां लोगों को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल रहा?
यहां पानी नहीं, ज़हर बांटा गया और प्रशासन गहरी नींद में सोता रहा।”

उन्होंने कहा कि इस हादसे ने सरकार के विकास के दावों की पोल खोल दी है। लोगों के मन में डर और असुरक्षा का माहौल है, जिसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रशासन की बनती है।

राजनीति नहीं, जिम्मेदारी निभाने आया हूं – राहुल

राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि उनका दौरा राजनीति से प्रेरित नहीं है।

उन्होंने कहा

“मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं, बल्कि अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने आया हूं। अगर सवाल पूछना राजनीति है, तो हां, मैं यह करता रहूंगा। जनता को साफ पानी मिलना उनका अधिकार है।”

अब तक क्या हुआ ? – पूरी स्थिति एक नजर में

मौतों का आंकड़ा
स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं के अनुसार दूषित पानी से अब तक 24 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं प्रशासन इससे कम संख्या की पुष्टि कर रहा है।

मुआवजा
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

जांच 
मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने संज्ञान लेते हुए इसे प्रशासनिक विफलता बताया है और रिपोर्ट तलब की है।

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT