Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

बैतूल में मतदाताओं ने सांसद को लगाई फटकार, पूछा 5 साल तक कहां थे सांसद?

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 15 Apr 2024, 02:19 PM IST | 1 min read
Lok Sabha Election 2024
Share:
Advertisement

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल क्षेत्र में मतदाताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान सांसद दुर्गादास को जमकर फटकार लगाई। एक ग्रामीण ने माइक्रोफोन हाथ में ले लिया और सांसद को जमकर फटकार लगायी। ग्रामीण ने पूछा कि 5 साल तक कहां थे सांसद? यदि आप हमारा काम नहीं कर सकते, तो कम से कम हमसे आकर तो मिलते। हम बीजेपी को वोट नहीं देंगे, लेकिन हम कांग्रेस के साथ भी नहीं जाएंगे, लेकिन नोटा का बटन दबाएंगे।

वे 5 साल से कस्बे में माध्यमिक विद्यालय की मांग कर रहे हैं, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। सांसद दुर्गादास ने चुपचाप गाँव वालों की बात सुनी और अंत में माफी माँगकर चला गया। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है। घटना बैतूल के  मुलताई विधानसभा क्षेत्र के महतपुर गांव की है।

ये भी पढ़े – BJP’s Election Manifesto : 2 साल के अंदर हर लोकसभा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज : CM Mohan Yadav

Advertisement