Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

IGNOU मुफ्त में करा रहा साइबर सिक्योरिटी के 03 कोर्स, ऐसे करें आवेदन

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 03 Jul 2025, 12:14 PM IST | 1 min read
IGNOU मुफ्त में करा रहा साइबर सिक्योरिटी के 03 कोर्स, ऐसे करें आवेदन
Share:
Advertisement

इग्नू कई कोर्स कराता है। जिसमें से 300 से ज्यादा डिस्टेंस लर्निंग और करीब 44 ऑनलाइन कोर्स हैं। जिसमें छात्र कॉलेज जाने की टेंशन भूलकर घर बैठे कई यूजी, पीजी, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम पूरे कर सकते हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी भी स्वयं पोर्टल पर कई कोर्स करा रही है। इस लिस्ट में साइबर सिक्योरिटी से जुड़े तीन प्रोग्राम हैं। जिन्हें पूरा करने के बाद आपको सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

Free enrollment on Swayam portal

IGNOU “साइबर सिक्योरिटी टूल्स, टेक्निक्स और काउंटर मेजरस”, “फंडामेंटल्स ऑफ़ फाइनेंशियल इंक्लूजन एंड साइबर सेफ्टी” और “इंट्रोडक्शन टू साइबर सिक्योरिटी” नाम के कोर्स करा रहा है। ये सभी 15 जुलाई से शुरू होगा और 15 नवंबर को समाप्त होगा। जिसकी एनरोलमेंट की तिथि 15 सितंबर, 2025 है। जिसके लिए आपको स्वयं पोर्टल swayam.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा। जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन परीक्षा के लिए शुल्क देना होगा।

Cyber ​​Security Tools, Techniques and Counter Measures

यह कोर्स डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. नीलेश के. मोदी द्वारा पढ़ाया जाएगा। यह अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध होगा। इसकी अवधि केवल 12 सप्ताह है। यह 4 क्रेडिट पॉइंट का सर्टिफिकेट कोर्स है, जिसमें क्रिप्टोग्राफिक, नेटवर्क सिक्योरिटी, रिस्क मैनेजमेंट और अन्य टॉपिक पढ़ाए जाएंगे।

Fundamentals of Financial Inclusion and Cyber ​​Safety

यह कोर्स उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के संकाय सदस्यों द्वारा पढ़ाया जाएगा। यह अंग्रेजी माध्यम में भी उपलब्ध होगा। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के छात्र इसका हिस्सा बन सकते हैं। इसकी अवधि भी 12 सप्ताह की है। पाठ्यक्रम में वित्तीय क्षेत्र और बैंकिंग में साइबर सुरक्षा के महत्व को समझाया जाएगा।

Introduction to Cyber ​​Security

यह पाठ्यक्रम भी 12 सप्ताह का है। जो अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगी। स्नातकोत्तर स्तर के छात्र इसमें शामिल हो सकते हैं। इसका संचालन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र पांडे करेंगे। स्नातक स्तर के इस पाठ्यक्रम में साइबर स्पेस, सिक्योर पासवर्ड, वाई-फाई सिक्योरिटी, विंडोज सिक्योरिटी और जैसे विषयों को पढ़ाया जाएगा।

Advertisement