Kundan Necklace Designs : आजकल कुन्दन नेकलेस काफी ट्रेंड में है जो भारतीय परिधानों के साथ कुंदन नेकलेस सेट बहुत अच्छे लगते हैं। ज्यादातर महिलाएं साड़ी के साथ कुंदन नेकलेस पहनना पसंद करती हैं। इस तरह के नेकलेस को आप शादी, फंक्शन या पार्टी जैसे खास मौकों पर पहन सकती हैं। कुंदन नेकलेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर इसे सिंपल आउटफिट के साथ पहना जाए तो यह उस आउटफिट की खूबसूरती बढ़ा देता है।
सुन्दर कुन्दन हार सेट (Beautiful Kundan Necklace Set)

Also Read
इस कुंदन नेकलेस डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज या सूट के साथ बहुत अच्छा लगता है। इसके साथ ही अगर आपके पास नेक डिजाइन वाली कोई ड्रेस है जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं है तो आपको उसे इस सेट के साथ जरूर पहनना चाहिए। इस नेकलेस को पहनने से ना सिर्फ ड्रेस की नेकलाइन छिप जाएगी बल्कि आपके आउटफिट की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
फ्लोरल गोल्ड फिनिश कुंदन नेकवियर (Floral Gold Finish Kundan Neckwear)

अगर आप फ्लोरल ड्रेस पहन रही हैं तो यह खूबसूरत फूल वाला कुंदन नेकलेस उसके साथ खूब जंचेगा। इस कुंदन नेकलेस में आपको कई रंग मिलेंगे जिसे आप रंगों के अनुसार इसे अपने आउटफिट के साथ मैच भी कर सकती हैं।
हरा कुन्दन हार (Green Kundan Necklace)

यह हरे रंग का कुंदन नेकलेस बेहद खूबसूरत है। इस नेकलेस के नीचे 3 मोतियों का पेंडेंट भी बना हुआ है। यह हरे रंग के खूबसूरत शेड में कुंदन नेकलेस का शानदार डिजाइन है। इस तरह का नेकलेस सलवार सूट के साथ बहुत अच्छा लगता है।





