Urjanchal Tiger
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Lok Sabha Election 2024 : CEC राजीव कुमार रहेंगे Z श्रेणी की सुरक्षा घेरे में ।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 09 Apr 2024, 04:22 PM IST | 1 min read
Lok Sabha Election 2024 : CEC राजीव कुमार रहेंगे Z श्रेणी की सुरक्षा घेरे में ।
Share:
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पूरे देश में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की Z श्रेणी की सुरक्षा देने काफैसला लिया है। यह निर्णय केंद्र सरकार ने संभावित खतरों के मद्देनजर लिया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को लगभग 40-45 कर्मियों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने का काम सौंपा है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में Chief Election Commissioner Rajiv Kumar के लिए मजबूत सुरक्षा की सिफारिश की थी। देशभर में सशस्त्र कमांडो का दस्ता मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ तैनात रहेगा।

1984 बैच के IAS हैं राजीव कुमार

राजीव कुमार देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। 1984 बैच के IAS अधिकारी राजीव कुमार ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की जगह ली है। वे इससे पहले चुनाव आयुक्त भी रह चुके हैं।

राजीव कुमार भारत सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं। बिहार और झारखंड कैडर के आईएएस रहे राजीव कुमार 2020 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे।

Lok Sabha Election 2024 : Z श्रेणी की सुरक्षा ?

Chief Election Commissioner Rajiv Kumar की सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडो सहित कुल 33 सुरक्षाकर्मियों को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा राजीव के आवास पर 10 सशस्त्र स्थैतिक गार्ड, 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करने वाले 6 निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) और उनकी सुरक्षा के लिए 3 शिफ्टों में काम करने वाले 12 सशस्त्र कमांडो शामिल हैं।

Advertisement

साथ ही कुमार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रति शिफ्ट में 2 चौकीदार और 3 प्रशिक्षित ड्राइवर स्टैंडबाई पर तैनात हैं।

ये भी पढे – Gamers के लिए Dell ने पेश किया AI Laptop, देखे कीमत और खासियत