Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

यहां फ्री में होगा 5 से 7 साल तक के बच्चों का Aadhaar Card बायोमेट्रिक अपडेट !

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 22 Jul 2025, 02:11 PM IST | 1 min read
Aadhaar Card
Share:
Advertisement

Aadhaar Card Update : UIDAI अब जल्द ही देश भर के स्कूलों के माध्यम से बच्चों के आधार कार्ड का बायोमेट्रिक अपडेट शुरू करने जा रहा है। यह प्रक्रिया अगले दो महीनों में चरणों में लागू की जाएगी। UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार के अनुसार, 5 वर्ष की आयु पार कर चुके 7 करोड़ से ज़्यादा बच्चों ने अभी तक अपना बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है, जो अनिवार्य है। 5 वर्ष की आयु के बाद बच्चों के लिए आधार में फ़िंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन अपडेट अनिवार्य है। अगर अपडेट समय पर नहीं किया जाता है, तो बच्चे का आधार नंबर निष्क्रिय भी हो सकता है।

कहाँ और कैसे होगा Free में Aadhaar Card का बायोमेट्रिक अपडेट ?

UIDAI एक नई परियोजना शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत स्कूलों के माध्यम से बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट किया जाएगा। यह प्रक्रिया अभिभावकों की सहमति से की जाएगी ताकि बच्चे स्कूल में इस सेवा का आसानी से लाभ उठा सकें। इसके तहत प्रत्येक ज़िले में बायोमेट्रिक मशीनें भेजी जाएँगी, जिन्हें एक स्कूल से दूसरे स्कूल में स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों तक यह सुविधा पहुँच सके। अभी इस तकनीक का परीक्षण किया जा रहा है और यह योजना अगले 45 से 60 दिनों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।

https://urjanchaltiger.in/news/aadhar-card-loan-golden-opportunity-to-get-a-loan-of-rs-2-lakh-application-started/107046/

आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ?

इसके अलवा भविष्य में UIDAI 15 वर्ष की आयु के बाद आवश्यक दूसरे बायोमेट्रिक अपडेट को स्कूलों और कॉलेजों के माध्यम से लागू करने की भी योजना बना रहा है। अभी 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का Aadhaar Card बिना बायोमेट्रिक डेटा के बनाया जाता है। लेकिन 5 वर्ष के बाद उनका बायोमेट्रिक अपडेट आवश्यक हो जाता है, क्योंकि यह कई सरकारी और निजी सेवाओं से जुड़ा होता है।

अपडेटेड Aadhaar Card के ज़रिए बच्चे स्कूल में दाखिले, छात्रवृत्ति, प्रवेश परीक्षा और DBT (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) जैसी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।

UIDAI का कहना है, “हम चाहते हैं कि बच्चों को सभी सरकारी लाभ समय पर मिलें और ऐसा करने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका स्कूल हैं।”

Advertisement

  • 5 से 7 वर्ष की आयु के लिए बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क है।
  • 7 वर्ष के बाद अपडेट के लिए 100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

https://urjanchaltiger.in/news/how-to-check-if-your-aadhaar-was-misused/103227/