Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Haryana PSC PGT Recruitment 2026 : कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती, आवेदन जारी

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 17 Feb 2026, 11:42 PM IST | 1 min read
Haryana PSC PGT Recruitment 2026 : कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती, आवेदन जारी
Share:
Advertisement

Haryana PSC PGT Recruitment 2026 : सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने कंप्यूटर साइंस विषय के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 9 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से किए जाएंगे।

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने कंप्यूटर साइंस विषय में PGT के 1672 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 है।

भर्ती का पूरा विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1672 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

  • मेवात कैडर: 78 पद
  • हरियाणा कैडर: 1594 पद

वर्गवार पदों का विवरण

  • सामान्य (UR): 902 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 342 पद
  • बीसी-ए: 171 पद
  • बीसी-बी: 86 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 171 पद

पात्रता एवं योग्यता

कंप्यूटर साइंस PGT पद के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यता होना अनिवार्य है:

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से
  • कंप्यूटर साइंस में M.Sc
  • या MCA (तीन वर्षीय नियमित पाठ्यक्रम)
  • या कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / IT में BE या B.Tech
  • न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।

इसके अलावा

  • उम्मीदवार ने मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत पढ़ी हो।
  • 10+2 / BA / MA में हिंदी विषय रहा हो।
  • हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)
  • स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET)
  • उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 42 वर्ष

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आयु की गणना 9 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं:

Advertisement

  • सबसे पहले hpsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं।
  • Advertisement में संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • “Click Here to Apply” पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक जानकारी भरें।
  • आवेदन फॉर्म पूरा करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन शुल्क

  • जनरल वर्ग एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवार: 1000 रुपये
  • SC / OSC / BC / EWS: 250 रुपये
  • हरियाणा राज्य के दिव्यांग उम्मीदवार: निशुल्क

आधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
Doctor - Mishra Poly Clinic
MISHRA POLY CLINIC
& NURSING HOME
Baliyari Road, Behind Ram Leela Maidan
Waidhan, MP 486886
☎ CALL NOW
📞 06266601178   |   Waidhan, Madhya Pradesh