तलाक की अफवाहों के बीच स्विमिंग पूल मे मज़े कर रहे Hardik Pandya, देखे विडियो

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Tuesday, May 28, 2024 3:55 PM

तलाक की अफवाहों के बीच स्विमिंग पूल मे मज़े कर रहे Hardik Pandya, देखे विडियो
Google News
Follow Us

विज्ञापन

Hardik Pandya Divorced Rumored :  नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या के तलाक को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। एक तरफ कहा जा रहा है कि ये कपल अलग-अलग रहता है और दोनों तलाक ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि उनके बीच सबकुछ ठीक है। हालांकि ये कोई नहीं जानता कि सच क्या है? और लोग इस जोड़े के आधिकारिक बयान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2024 से बाहर होने के बाद ही भारत छोड़ दिया था, लेकिन इस दौरान वह अपनी पत्नी को अपने साथ नहीं ले गए थे। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स का दावा है कि हार्दिक किसी सीक्रेट स्थान पर छुट्टियां मना रहे हैं और सीधे न्यूयॉर्क में भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होंगे। हालांकि, पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि हार्दिक और नताशा विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। अब सच क्या है यह तो कोई नहीं जानता, लेकिन अटकलों का बाजार पूरी तरह गर्म है।

हार्दिक के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो चार दिन पहले क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह अकेले नजर आ रहे थे। इस पोस्ट में हार्दिक पूल में तैरते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हार्दिक ने कैप्शन में लिखा Recharging। हार्दिक का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

Hardik Pandya-Natasa Stankovic के तलाक की खबरों के बीच क्रुणाल ने इंस्टाग्राम पोस्ट किया विडियो, कन्फ्युज हो रहे फैंस
SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More