Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

GTA 6 इंडिया में रिलीज़ डेट और कीमत , पूरी जानकारी Hindi में

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 18 Aug 2025, 09:12 AM IST | 1 min read
GTA 6 Standard Edition
Share:
Advertisement

अगर आप गेमिंग में रूचि रखते हैं (या नहीं भी), तो GTA फ्रैंचाइज़ी से रु ब रु जरूर होंगे। अब तक इस गेम सीरीज़ के पाँच मुख्य गेम्स रिलीज़ हो चुके हैं और अगला धमाकेदार गेम GTA 6  आपके लिए आ रहा है। फिलहाल, गेम के दो ऑफिसियल ट्रेलर आ चुके हैं, जिससे फैंस के बीच ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

GTA 6 की इंडिया में रिलीज़ डेट और कीमत

Rockstar Games ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि GTA 6 भारत सहित दुनियाभर में 26 मई 2026 को लॉन्च होगा। शुरुआत में गेम सिर्फ नए जेनरेशन के कंसोल्स – PlayStation 5, PlayStation 5 Slim, PlayStation 5 Pro, Xbox Series X, और Xbox Series S के लिए ही उपलब्ध रहेगा। अगर आप PC पर GTA 6 खेलने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको कंसोल लॉन्च के बाद दो साल तक इंतजार करना पड़ सकता है।

भारत में GTA 6 Standard Edition की संभावित कीमत लगभग ₹5,999 होगी। Deluxe Edition करीब ₹7,299 और Collector’s Edition लगभग ₹10,000 में आने की उम्मीद है। ध्यान दें, ये कीमतें अभी लीक और कयासों पर आधारित हैं, लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव है।

GTA 6 में क्या नया मिलेगा ?

GTA 6 में “Jason” और “Lucia” – दो मुख्य किरदार होंगे। ये दोनों असल जीवन के चर्चित अपराधी कपल Bonnie और Clyde से प्रेरित हैं। गेम के अंदर इनका सामना गैंग वॉर, क्राइम सिंडिकेट्स और ड्रग माफियाओं से होते हुए दिखाया जाएगा। गेम में इन-गेम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और लव मीटर जैसे मज़ेदार नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। ट्रेलरों के अनुसार, कहानी बहुत रोमांचक और नई टेक्नोलॉजी व ग्राफिक्स के साथ पेश की जाएगी।

  • GTA 6 का इंतजार खत्म होने को है – गेमर्स के लिए यह साल काफी खास होने वाला है!
Advertisement