Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

गरबा एवं दुर्गा जगराता महोत्सव की तैयारियां शुरू, विधायक रामनिवास शाह ने किया गरबा अभ्यास का शुभारंभ

Om Prakash Shah

Author | Updated: 06 Oct 2026, 06:31 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर राधा कृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सिंगरौली गरबा एवं दुर्गा जगराता महोत्सव-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

जिले मे आगामी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर राधा कृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सिंगरौली गरबा एवं दुर्गा जगराता महोत्सव-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अटल सामुदायिक भवन, बैढ़न में गरबा अभ्यास का शुभारंभ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भगवान प्रसाद तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक रामनिवास शाह की मौजूदगी में फीता काटकर किया गया।

विधायक रामनिवास शाह ने प्रतिभागियों के साथ गरबा नृत्य का अभ्यास कर उनका उत्साहवर्धन किया। महोत्सव का आयोजन 16, 17 एवं 18 अक्टूबर को राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम, बैढ़न में होगा। कार्यक्रम में गरबा नृत्य, भक्ति संगीत, दुर्गा जगराता सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विधायक ने आयोजन समिति एवं प्रतिभागियों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886