Urjanchal Tiger
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

गोरखपुर में 30 टन जहरीला भुना चना पकड़ा गया, चमड़ा रंगने वाला केमिकल मिला

अजीत नारायण सिंह

Author | Updated: 17 Dec 2025, 08:21 PM IST | 1 min read
Gorakhpur adulterated roasted chickpeas
Share:

UP News : गोरखपुर में छापे के दौरान 30 टन से ज्यादा मिलावटी भुना चना पकड़ा गया। चने को पीला और चमकदार बनाने के लिए चमड़ा रंगने वाला औरामाइन केमिकल इस्तेमाल हुआ। मां तारा ट्रेडर्स नाम की फर्म 375 बोरी जहरीला चना पहले ही बेच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

गोरखपुर में भुना हुआ चना भी अब मिलावटी निकला है। खाद्य विभाग की टीम ने यहां 30 टन से ज्यादा भुना चना पकड़ा है। यह चना जहरीले केमिकल से चमकदार बनाया जा रहा था।

जांच में पता चला कि चने पर औरामाइन केमिकल लगाया गया था। यह केमिकल आमतौर पर चमड़ा रंगने के लिए उपयोग होता है। खाने की चीजों में इसका इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केमिकल सेहत के लिए बेहद खतरनाक और जहरीला है।

कारोबार का यह धंधा ‘मां तारा ट्रेडर्स’ नाम की फर्म के जरिए चल रहा था। अब तक यह फर्म 375 बोरी मिलावटी चना बाजार में बेच चुकी है। यानी बड़ी मात्रा में जहरीला चना लोगों के घरों तक पहुंच चुका है।

अधिकारियों ने गोदाम से चने के नमूने सील कर लिए हैं। पूरे स्टॉक की जांच की जा रही है। मां तारा ट्रेडर्स के मालिक से कड़ी पूछताछ हो रही है। विभाग अब सप्लाई चैन का पूरा नेटवर्क खंगाल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि भुना चना खरीदते समय सतर्क रहें। ज्यादा चमकदार और असामान्य पीले रंग का चना न खरीदें। किसी भी तरह की शिकायत होने पर तुरंत अधिकारी को सूचना दें।

ADVERTISEMENT