Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

रवि तेजा की ‘मास जतरा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, जानें रिलीज डेट

Shabana Parveen

Editor | Updated: 11 Aug 2025, 04:59 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Mass Jathara Teaser Released: साउथ एक्टर रवि तेजा की आने वाली फिल्म ‘Mass Jathara’ का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो गया है, जिसमें रवि तेजा और श्रीलीला की ज़बरदस्त केमिस्ट्री के साथ-साथ ज़बरदस्त एक्शन-कॉमेडी भी देखने को मिल रही है। टीज़र रिलीज़ के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट की भी घोषणा कर दी है। आइए टीज़र देखकर जानते हैं कि फिल्म कब रिलीज़ होगी।

पुराने अंदाज़ में नज़र आए रवि तेजा

‘Mass Jathara’ के मेकर्स ने आज, 11 अगस्त को फिल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। एक मिनट 35 सेकंड के इस टीज़र में एक्टर रवि तेजा पुराने अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं, जहाँ वो पुलिस की वर्दी पहने, गुंडों की पिटाई करते और मूंछों पर ताव देकर मज़ाक करते नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा, एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ एक्टर की केमिस्ट्री भी ज़बरदस्त लग रही है।

 

View this post on Instagram

 

Shared post on

Advertisement

 

श्रीलीला का लुक बेहद आकर्षक 

टीज़र में श्रीलीला का अंदाज़ दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। एक्टर के साथ अपनी केमिस्ट्री के अलावा, वह एक आइटम सॉन्ग में भी डांस करती नज़र आएंगी। टीज़र रिलीज़ होने के बाद, रवि तेजा ने अपने पुराने अकाउंट पर ट्वीट किया।

रिलीज़ की तारीख

‘Mass Jathara’ 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जो गणेश चतुर्थी के अवसर पर दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। इस फिल्म का निर्माण सौजन्या ने किया है और संगीत भीम्स सिसिलियो ने दिया है।